फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: संपत्ति कर के पांच बकायेदारों की संपत्तियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

- जोन-3 में नगर निगम की कार्रवाई, 1.52 करोड़ रुपये का कर बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने संपत्ति कर की बकाया राशि वसूलने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को जोन-3 की टीम ने कर का भुगतान नहीं करने वाले पांच बड़े बकायेदारों की संपत्तियां सील कर दीं। इन संपत्तियों पर कुल 1.52 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया था।
नगर निगम की टीम ने बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की। सील की गई संपत्तियां सेक्टर-37बी, गाडौली खुर्द और सेक्टर-9बी में स्थित हैं। निगम की ओर से बकायेदारों को कर जमा कराने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर कर जमा कराने की हिदायत-
नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों से समय पर भुगतान करने की अपील की है। निगम के अनुसार, संपत्ति कर राजस्व का महत्वपूर्ण स्रोत है। इससे शहर में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। निगम का उद्देश्य बकाया कर की वसूली सुनिश्चित करने के साथ करदाताओं को समय पर भुगतान के प्रति जागरूक करना है। बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें