फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना का काम समय पर हो पूरा : मुकेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य विहार में सीवरेज प्रोजेक्ट का विधायक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सूर्य विहार में निर्माणाधीन करीब 650 एमएलडी क्षमता के मेन पंपिंग स्टेशन और सीवरेज प्रोजेक्ट का सोमवार को विधायक मुकेश शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद जीएमडीए के अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समय में परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।
विधायक ने जीएमडीए के अधिकारियों से परियोजना से जुड़े तकनीकी कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जलभराव और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए परियोजना को समय पर पूरा करना जरूरी है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इसे पूरा होने से सूर्य विहार समेत जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी। बारिश के दौरान पानी की निकासी को अधिक प्रभावी बनाने के साथ क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को भी मजबूत किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक विहार-3 एक्सटेंशन में सीवर कार्य का निरीक्षण
विधायक मुकेश शर्मा ने अशोक विहार-3 एक्सटेंशन में चल रहे सीवर कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता देखी तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवर लाइन का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें