गुरुग्राम। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में 50 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल नियमों का पालन करते हुए एक स्थान पर 50 प्रतिभागी ही शामिल होंगे। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम (एथलेटिक ग्राउंड) में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, जिले में विभिन्न स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जो ग्राम सचिवों व सरपंचों के साथ मिलकर ग्रामीण आंचल में योग कार्यक्रमों का आयोजन करवाएंगे।
45 मिनट के इस कार्यक्रम में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों जैसे मास्क पहनना व सामाजिक दूरी की पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम वाले स्थानों पर पीने के पानी, सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन के उपयुक्त प्रबंध किए जाए। ताकि योग करने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि 18 से 20 जून 2021 तक चयनित स्थानों पर 50-50 व्यक्तियों के लिए सुबह 7 से 7.45 तक योग प्रशिक्षण व रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास करवाया जाएगा।