फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4479 को सरकारी और 6122 को निजी केंद्रों पर लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। वैक्सीन की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के साथ ही जिले में अब फिर से शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। वहीं टीकाकरण में 18-44 आयु वर्ग के लोगों को अब प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को शासकीय केंद्रों पर 4479 लोगों को टीका लगा जबकि निजी केंद्रों पर 6122 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं, शासकीय केंद्रों पर 18-44 आयु वर्ग में 2897 लोगों ने कोरोना की पहली व 444 मे दूसरी डोज ली। इसी आयु वर्ग में निजी केंद्रों पर 6492 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें से 5311 ने पहली व 270 ने टीके की दूसरी डोज ली। 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में कुल 1483 व 101 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया।
इसमें से 70 ने शासकीय केंद्रों पर कोरोना की पहली डोज ली, जबकि 18 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, 9 स्वास्थ्यकर्मियों ने निजी केंद्रों पर पहली व 4 स्वास्थ्यकर्मी ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। जिले में बुधवार को 95 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया, जिसमें से 45 ने शासकीय केंद्रों पर पहली व 47 ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, निजी केंद्रों पर बुधवार को 3 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगा। बुधवार को 9202 को पहली व 1399 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें