फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! बिल्डरों की मनमानी से परेशान हैं डीएलएफ फेज-1 के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साहब! बिल्डरों की मनमानी से लोग परेशान हैं। बिल्डर मलबे को बीच सड़क में डलवा रहे हैं। पेड़ों को काटा जा रहा है। इसके अलावा भी बिल्डरों ने स्थानीय लोगों के लिए कई अन्य समस्याएं उत्पन्न की हुई हैं। यह समस्या बुधवार को डीएलएफ फेज-1 निवासियों ने जिला नगर योजनाकार को बताई। जिला नगर योजनाकार आरएस बाठ बुधवार को क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने मामले में रिपोर्ट तैयार कर निर्माण कार्य कर रहे लोगों को नोटिस जारी कर दिया। बाठ ने कहा कि 10 दिन में क्षेत्र में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

आरएस बाठ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। यहां पाया कि करीब 35 मकान निर्माणाधीन हैं। कुछ मकान ऐसे भी हैं जिनको पूर्णतया प्रमाणपत्र जारी किया जा चुका है, बावजूद इसके भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माणाधीन मकानों से निकलने वाले मलबे को सड़क के बीच अथवा खाली प्लॉट में डाला जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान एनजीटी के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। इसके साथ ही असुरक्षित घोषित की गई इमारत को भी वह देखने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां 10 दिन में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य करने वालों को नोटिस दिया गया है। इस अवसर पर पार्षद आरएस राठी समेत स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें