फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम तो ओपीडी में बढ़ी सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम भी तेजी से बदलने लगा है, जिसका नतीजा है कि सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहले के मुकाबले जनरल ओपीडी में रोज आने वाले 150-200 मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की जनरल ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीजों में यही लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जिनको सामान्य फ्लू की दवाएं देकर घर भेजा जा रहा है। वहीं, जिन मरीजों में सर्दी, बुखार के साथ ही सांस लेने में तकलीफ की भी समस्या है तो उनको आवश्यकतानुसार डॉक्टर कोविड जांच की भी सलाह दे रहे हैं। ऐसे मरीजों को कोविड ओपीडी में भेजा जा रहा है। वहीं, अलग से चलाई जा रही पोस्ट कोविड ओपीडी में भी मरीज परामर्श के लिए जा रहे हैं।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहले जहां 2000 मरीज आ रहे थे वहीं अब कुल संख्या बढ़कर औसतन 2300 तक हो गई है। इसमें 50 फीसदी से ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षणों वाले रहते हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि कोरोना काल में संक्रमण के प्रभाव को कम करने में पोस्ट कोविड ओपीडी काफी सहायक साबित हुई है। पोस्ट कोविड ओपीडी में भी प्रतिदिन सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगने लगती है, जो दोपहर 2 बजे तक रहती है। संक्रमण के लक्षण के मुताबिक ही मरीजों की सेक्टर-10 अस्पताल में ही कोविड जांच भी की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगले करीब दो माह तक अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या इसी तरह बनी रहेगी।
विज्ञापन

मौसम बदलने से रोज आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है लेकिन सभी को समुचित इलाज मिल रहा है। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षणों वाले आ रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मनीष राठी, चिकित्सा अधीक्षक, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें