फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निजी कंपनी की बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम प्राइवेट कंपनी की बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान झांझारोला गांव निवासी महेंद्र सिंह (61 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गांव में परचून की दुकान चलाते थे। शनिवार को वह स्कूटी पर सवार होकर अपनी किसी रिश्तेदारी में गए थे और देर शाम करीब सात बजे वापस गांव की ओर जा रहे थे। ताजनगर-फर्रुखनगर रोड पर फाजिलपुर गांव के पास प्राइवेट बस की स्कूटी से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में महेंद्र सिंह को काफी गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी संत कुमार ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें