फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला व कार की टक्कर में निजी एरलाइंस के कैप्टन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। सेक्टर-114 इलाके में रविवार देर रात एक ट्राले ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-109 स्थित एटीएस कुकून सोसाइटी निवासी अनमोल वर्मा (40) के रूप में की गई है। अनमोल एक निजी एयरलाइंस में कैप्टन थे। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्राला मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक के दोस्त की शिकायत पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के दोस्त पंकज कौशल ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे अनमोल काम खत्म कर दिल्ली से घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ कोई और नहीं था। सेक्टर-114 इलाके में स्थित चिंटल कार्पोरेट पार्क के सामने वह पहुंचे ही थे कि गलत दिशा में आ रहे एक ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक कैप्टन अनमोल वर्मा बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आसपास मौजूद लोग अनमोल को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पास से मोबाइल नंबर लेकर पंकज कौशल को सूचना दी गई।
ट्राले के नंबर के आधार पर चालक की पहचान के प्रयास
सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बजघेड़ा थाने के एसएचओ संदीप ने बताया कि कार चालक युवक की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई थी। सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक, ट्रॉले को जब्त कर उसके नंबर के आधार पर चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है। शिकायत के मुताबिक, ट्रॉला गलत दिशा में आ रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। बहरहाल, ट्राला चालक की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतक के दोस्त पंकज कौशल ने बताया कि अनमोल मूल रूप से अंबाला के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें