फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सीमित हुआ निजी अकादमियों का खेल समय

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम (अंजू सिंह)। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अब निजी अकादमियों के खेल को सीमित कर दिया गया है। दरअसल, अब निजी अकादमी के खिलाड़ियों को निश्चित समय के लिए ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। उन्हें सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक ही खेल परिसर में अभ्यास की अनुमति दी गई है। इससे अकादमी संचालकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर में तकरीबन 150 छोटी बड़ी खेल अकादमी हैं। अधिकतर के पास खुद के मैदान नहीं हैं। ऐसे में वे ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं। इस प्रक्रिया में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पंजीकृत खिलाड़ियों को परेशानी होती है। एक ही मैदान पर 100 से ज्यादा खिलाड़ी एकत्रित होने से भीड़ बढ़ जाती है।
पंजीकृत खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए देवीलाल स्टेडियम कें अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। हालांकि निजी अकादमियों द्वारा इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। सुबह 5 बजे से 9 बजे और शाम 3 बजे से 7 बजे तक स्टेडियम कोच पंजीकृत खिलाड़ियों को अभ्यास का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

5600 खिलाड़ी हैं पंजीकृत
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में विभिन्न खेलों के तकरीबन 5600 खिलाड़ियों को इस वर्ष पंजीकृत किया गया है। जिसमें खेल विभाग संबंधित प्रशिक्षकों के पास आने वाले खिलाड़ी, निजी खेल अकादमियों के खिलाड़ी शामिल हैं। स्टेडियम में 12 मैदान हैं। जिनमें एथलेटिक, क्रिकेट, तीरंदाजी, फुटबॉल में खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
सिंथेटिक ट्रेक पर अभ्यास के लिए पहुंचते हैं खिलाड़ी
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिले का इकलौता सिंथेटिक ट्रेक है। फौज में भर्ती के पात्र खिलाड़ी इस ट्रेक पर अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। जिले के साथ रेवाड़ी, पलवल जैसे अन्य जिलों से खिलाड़ी यहां अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पंजीकृत खिलाड़ियों के अभ्यास में बड़ा खलल पड़ता रहा है। पंजीकृत खिलाड़ियों की सहूलियत को देखते हुए इन खिलाड़ियों को भी 9 बजे के बाद ही ट्रेक पर प्रवेश दिया जा रहा है।
निजी अकादमियों के खिलाड़ियों की वजह से अन्य खिलाड़ियों को परेशानी होती है। इन्हें खेल मैैदान में प्रवेश से वंचित नहीं किया गया है लेकिन इनका समय सीमित कर दिया गया है। ताकि सभी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन

- छाजूराम गोयत, मैनेजर, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें