फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भोंडसी जेल में बंदी ने की खुदकुशी, बाथरूम में लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सोहना। भोंडसी जेल में शनिवार की सुबह एक बंदी ने बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कैदी ने गमछे का फंदा बनाया और ग्रिल के सहारे झूल गया। जेल के डीएसपी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यूपी के हाथरस निवासी कन्हैया जून 2022 से भोंडसी जेल में था। वह पालम विहार में एक हत्या के मामले में जेल में बंद था। कन्हैया ने शनिवार सुबह बाथरूम के गेट की ग्रिल से गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अन्य बंदी जब बाथरूम के पास पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। जेल के डीएसपी की सूचना पर भोंडसी थाना पुलिस ने बंदी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें