गुरुग्राम। नगर निगम के योजनाकार विभाग में लाखों रुपयों की प्रिंटिंग मशीनें खराब हो गई है। इस कारण मकानों के नक्शे बाहर से प्रिंट करवाने पड़ रहे हैं। मकानों के नक्शे निकालने के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
दरअसल, नगर निगम के योजनाकार विभाग के पास नक्शा पास करने के लिए भवन और कॉलोनी का नक्शा इन प्रिंटिंग मशीनों से निकालना पड़ता है। निगम के पास दो मशीनें हैं। दोनों की कीमत करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा की है। इसके बाद जीआईएस लैब के पास भी जो प्रिटिंग मशीन है वह भी काफी समय से खराब पड़ी हुई है।
जबकि निगम ने इन मशीनों को लेकर कई दफा उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन मशीनों में अब चूहे घूम रहे हैं। निगम वरिष्ठ योजनाकार अधिकारी संजीव मान बताया कि लॉकडाउन के कारण मशीनों की मरम्मत नहीं हो पाई थी, अब जल्द इनकों ठीक करवाया जाएगा।