नगीना। नगीना के राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाले लाहबास गांव के प्रिंस ने अपनी मधुर आवाज में गायिकी से जिलास्तरीय युवा महोत्सव में सबका दिल जीत लिया। प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिलेभर के कई प्रतिभाशाली युवाओं ने भाग लिया, लेकिन प्रिंस ने अपनी अनूठी गायिकी से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया।
गांव लौटने पर प्रिंस का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर खुशी जताई और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने भी प्रिंस का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जिले के बच्चों को नशे और साइबर अपराध से दूर रहकर गायिकी, खेल, डांस व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखारनी चाहिए। संवाद