फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरी सब्जियों के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसमी सब्जियों की कीमतों में 20 से 40 रुपये प्रति किलो का इजाफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बरसात अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई कि मौसमी सब्जियों के दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते औसतन सब्जियों की कीमतें 20 से 40 रुपये प्रति किलो बढ़ी हैं। खास तौर पर गर्मी के मौसम में मिलने वाली सब्जियों तुरई, करेला, परवल, घीया जैसी सब्जियां महंगी हुई है।
सर्दियों वाली सब्जियां गोभी, मटर की कीमतें भी बढ़ी हैं। पिछले हफ्ते तक शहर के स्थानीय बाजार में 60 रुपये प्रति किलो मिलने वाला परवल इस हफ्ते 80 से 100 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। करेले की कीमतें भी पिछले हफ्ते के मुकाबले इतनी ही बढ़ी हैं। तुरई पिछले हफ्ते तक 40 रुपये प्रति किलो मिल रही थी मगर इस हफ्ते इसकी कीमत भी 80 रुपये प्रति किलो हो गई। बैंगन की कीमत भी 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो बिकने लगा है। कुछ स्थानीय बाजारों में यह 60 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन

भिंडी जो पिछले दिनों 40 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, इस हफ्ते शहर के अधिसंख्य हिस्सों में 80 रुपये प्रति किलो बिकने लगी है। टमाटर भी 35-40 रुपये से 60-70 रुपये प्रति किलो मिलने लगा है। दुकानदारों ने बताया कि थोक में कीमतें बढ़ने के कारण सब्जियों की कीमत बढ़ी है।
विज्ञापन

धनवापुर रोड की दुकानदार सरिता ने बताया कि मौसमी सब्जियों की बिक्री ज्यादा तभी होती है जब कीमतें कम होती हैं। सब्जियों की कीमत बढ़ने से दुकानदारों को काफी नुकसान होता है। गृहिणी श्वेता रानी ने कहा कि सेहत के लिहाज से हम लोग अपने घरों में हरी सब्जियों को तरजीह देते हैं, मगर इस समय हरी सब्जियां महंगी हो गई हैं। मौसमी सब्जियां हमेशा सेहत के लिए अच्छी मानी जाती हैं। घर का बजट सब्जियों की कीमत ने बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें