फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जुर्माना राशि लंबित मिलने पर बाइक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर मोटर व्हीकल एक्ट तहत विभिन्न धाराओं में 21 चालान मिले
विज्ञापन

नंबर गेम - 1.25 लाख से अधिक जुर्माना था लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बाइक पर 1,25,560 रुपये की जुर्माना राशि लंबित पर यातायात पुलिस ने बुधवार को एक बाइक जब्त की है। बाइक पर मोटर व्हीकल एक्ट तहत विभिन्न धाराओं में 21 चालान कटे हुए हैं। यह कार्रवाई यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
बुधवार को मारुति कुंज टी-पॉइंट पर जोनल अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक रामप्रकाश अपनी टीम के साथ नियमित वाहन जांच कर रहे थे। जांच के दौरान एक बाइक को रोका गया। चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद जांच में पाया गया कि बाइक पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 21 चालान लंबित थे। इनकी जुर्माना राशि 1,25,560 रुपये है। इनमें अधिकांश चालान बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र और बिना बीमा के थे। पुलिस ने बाइक को जब्त करके निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन


552 पुराने वाहनों को किया जब्त
यातायात पुलिस ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण एवं सरकारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने हेतु एंड ऑफ लाइफ वाहनों (बीएस-3 एवं उससे नीचे) के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके अंतर्गत डीजल वाहनों का 10 साल व पेट्रोल वाहनो का 15 साल से अधिक होने पर सडक पर चलना वर्जित है। यातायात पुलिस ने एक सितंबर से 22 सितंबर तक 552 पुराने वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि पुराने वाहनों के दस्तावेज व वैधता की जांच की गई। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 90 दिनों से अधिक समय लंबित चालान वाले वाहनों को जब्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें