फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो की यात्रा और सुगम बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के पांच मेट्रो स्टेशनों पर डिजिटल सिस्टम और बढ़ाए जाएंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी



गुरुग्राम। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से यात्रा करने वालों की राह और आसान होगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मेट्रो रेल प्रबंधन की ओर से गुरुग्राम के सभी पांच मेट्रो स्टेशनों पर डिजिटल सिस्टम और बढ़ाए जाएंगे जिससे आने जाने वालों को परेशानी न हो। डीएमआरसी के अनुसार कुल लेनदेन का 95% डिजिटल मोड में होने लगा है। मेट्रो सेवा रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक चलती है।
यात्रियों के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फूड आउटलेट्स, एटीएम, वॉशरूम, पार्किंग और टिकट काउंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुरक्षा व्यवस्था में सीआईएसएफ की जवानों की तैनाती रहती है। प्रवेश पर सामान की जांच स्कैनर मशीन से की जाती है तथा पूरे स्टेशन परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों द्वारा की जाती है। किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों और लिफ्ट का प्रावधान है, साथ ही महिलाओं के लिए विशेष कोच भी उपलब्ध है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन क्यूआर टिकट, ऑफलाइन टिकट और स्मार्ट कार्ड उपलब्ध हैं। स्मार्ट कार्ड से सीधे एंट्री और एग्ज़िट करने पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होती। यदि यात्री टिकट लेकर प्रवेश करता है और एग्ज़िट नहीं करता, तो 50 रुपये जुर्माना भी लगता है। डीएमआरसी ने कई स्टेशनों पर टिकटिंग मशीन भी लगाई हुई है जिससे यात्री खुद मशीन में राशि जमा कर टिकट प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें