फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलभराव रोकने की तैयारी शुरू, आयुक्त ने 8 संभावित स्थानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर और नालों की सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम ने मानसून से पहले जलभराव रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। आयुक्त प्रदीप सिंह ने संभावित जलभराव वाले 8 स्थानों का निरीक्षण किया और इंजीनियरिंग विंग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को आयुक्त प्रदीप सिंह ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ निगम क्षेत्र में जलभराव की दृष्टि से 8 स्थानों का दौरा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित रामपुरा चौक, गांव साढराणा में स्वामी की ढाणी के पास, गांव मानेसर में पावर हाउस के पीछे, मानेसर स्थित आईएमटी चौक, खोह-कासन रोड़, गांव नौरंगपुर में सांवरिया पेट्रोल पंप के पास और गांव सिकंदरपुर में सरकारी स्कूल के पास ऐसे संभावित जलभराव स्थान है, जिन्हें चिन्हित किया गया है। आयुक्त ने मौके का निरीक्षण करते हुए कहा कि इन सभी जगहों पर सीवर और नालों की सफाई करना सुनिश्चित करें। जरूरत पड़ने पर यहां अस्थायी तौर पर पंप सेट लगाएं। इसके अलावा जहां पर संभव हो वहां पर स्थायी नाले का निर्माण किया जाए। आयुक्त प्रदीप सिंह ने इस दौरान स्पष्ट किया की मानसून से पहले सभी जरूरी सिविल और ड्रेनेज के काम पूरे कर लिए जाएं। अधिकारियों ने आयुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या आती है,उन सभी स्थानों की पहचान कर स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें