फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादलों की आवाजाही के बीच शाम को हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
10 वर्षों में पहली बार मई में 31 डिग्री के आसपास तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इस वर्ष मई महीने में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे भीषण गर्मी के बजाय लोगों को बारिश और ठंडक से राहत महसूस हो रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन




मंगलवार की सुबह से ही धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा, जिससे मौसम कभी गर्म तो कभी सुहावना बना रहा। दोपहर करीब दो बजे के बाद बादल छा गए और शाम करीब पांच बजे बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और अगले दो से तीन दिनों में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है। पिछले दस वर्षों में यह पहली बार देखा जा रहा है कि मई के इन दिनों में तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वर्ष 2025 और 2023 में भी अधिकतम तापमान कम दर्ज किया गया था, लेकिन इस वर्ष जैसी ठंडक पहले नहीं देखी गई। रात के समय भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें