फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टोल पर ई-पास की तैयारी...20 किमी के दायरे वाले लोगों को मिलेगी सहुलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
फास्टैग से जुड़ा होगा ई-पास, टोल प्लाजा पर भुगतान और पहचान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत गुरुग्राम के विभिन्न टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले हजारों स्थानीय वाहन चालकों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार टोल संग्रह व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के लिए डिजिटल ई-पास सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को बार-बार टोल टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा।



स्थानीय निवासी प्रतिदिन घामडौज टोल प्लाज, खेड़की दौला टोल प्लाजा, गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल प्लाजा (बंधवाड़ी) और दिल्ली-जयपुर हाइवे टोल प्लाजा से आवाजाही करते हैं। इस दौरान लोगों को बार-बार टोल शुल्क देने की समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित डिजिटल ई-पास व्यवस्था होने से स्थानीय वाहन चालकों को इस विशेष सुविधा का लाभ मिल पाएगा। यह ई-पास सीधे फास्टैग से जुड़ा होगा, जिससे टोल प्लाजा पर भुगतान और पहचान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी।
विज्ञापन




सरकारी स्तर पर टोल प्रणाली को अधिक पारदर्शी और तेज बनाने के लिए बैरियर-लेस टोल व्यवस्था और मल्टी लेन फ्री फ्लो तकनीक पर भी काम किया जा रहा है। नई तकनीक लागू होने के बाद वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे लंबी कतारों से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी कम होने की संभावना हैं।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर मासिक 350 का अनलिमिटेड यात्रा पास उपलब्ध है। यह सुविधा टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए है। यात्री 350 शुल्क देकर पूरे महीने बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के असीमित आवागमन कर सकते हैं। पास की वैधता एक माह की होगी जिसके बाद इसे हर महीने रिन्यू कराना आवश्यक होगा। -अशोक चौधरी, घामडौज टोल प्लाजा, प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें