फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवतियों को मिलेगी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड सुविधा को और बेहतर बनाने की तैयारी की गई है। अस्पताल प्रशासन ने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें समय पर जांच सुविधा मिल सके। अब अस्पताल में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से गर्भवतियों को राहत मिलेगी और उनकी नियमित जांच समय पर हो सकेगी। साथ ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने और जांच प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त प्रबंध भी किए जा रहे हैं। अस्पताल की पीएमओ डाॅ. नीना ने बताया कि अस्पताल में मरीजों का दबाव अधिक होने से कई लोगों को लौटना पड़ता था। गर्भवती महिलाओं की परेशानी को देखते हुए अब उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि समय पर बेहतर सुविधा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें