सरदार पटेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में खेलकूद प्रतियोगिता हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। सरदार पटेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फर्रुखनगर में दो दिवसीय 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लड़कों की 100 मीटर की दौड़ में प्रकाश यादव ने स्वर्ण, अभिषेक ने रजत और रंजन ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में जीविका ने स्वर्ण, नीशू ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। 200 मीटर की दौड़ में चरण सिंह ने स्वर्ण, राममोहन ने रजत और प्रकाश यादव ने कांस्य पदक हासिल किए। लड़कियों के लेमन रेस में जीविका ने र्स्वण, नीशू ने रजत और मीना ने कांस्य पदक हासिल किया। सूई धागा रेस में लड़कियों में नीशू ने स्वर्ण, रेणू ने रजत और महिमा ने कांस्य पदक हासिल किया। थ्री लैग रेस में अभिषेक व अभिनव ने स्वर्ण, महिमा और मीना ने रजत व रेवा और जीविका ने कांस्य पदक जीता। जेवलिन थ्रो में चरण सिंह ने र्स्वण, राममोहन ने रजत और अभिषेक ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं लड़कों के गोला फेंक में प्रकाश ने स्वर्ण, चरण सिंह ने रजत और अंकित ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों में सुमन ने स्वर्ण, प्रियंका ने रजत और मीना ने कांस्य पदक हासिल किया। चक्का फेंक में चरण सिंह ने स्वर्ण, अभिषेक ने रजत और अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। ऊंची कूद में चरण सिंह ने स्वर्ण पदक, लंबी कूद में राम मोहन ने र्स्वण, अभिषेक ने रजत और प्रकाश ने कांस्य पदक हासिल किया।