रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के सिलसिले में पकड़ा गया किशोर घटना के छह दिनों के भीतर ही एजेंसी की जांच के दायरे में आ गया था। सीबीआई ने 29 सितंबर को गुड़गांव में एक अदालत को सूचित कर संदिग्ध के पिता के आवासों की पिछले दिनों जांच की थी और न्यायालय से सबूत एकत्रित करने के लिए अनुमति भी मांगी थी।
पढ़ें: प्रद्युम्न केसः 16 नवंबर को होगी आरोपी कंडक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई
संदिग्ध किशोर की इस हत्या में भागीदारी के सबूतों को पाने की कोशिश के तहत सीबीआई ने इस जांच को गुप्त रखा था। गौरतलब है कि एजेंसी ने 22 सितंबर को यह मामला अपने हाथों में लिया था।