फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 20 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति, दो हजार परिवार डीजी के सहारे

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार शाम चार बजे से शनिवार दोपहर 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्थ सिटी में शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक करीब 20 घंटे बिजली गुल रहने से दो हजार परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच बिजली कट ने निवासियों का जीना मुहाल कर दिया। बीते शुक्रवार शाम चार बजे से शनिवार दोपहर 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। वहीं, 30 रुपये प्रति यूनिट की दर से डीजी बैकअप का खर्च लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिल्डर और डीएचबीवीएन के बीच जारी खींचतान के कारण समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है।

-
बिजली का बिल बढ़ जाता है चार गुणा
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बिजली आपूर्ति आखिर कहां से बाधित हुई। डीजी के सहारे लंबे समय तक रहना काफी मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर गर्मियों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। -सौरभ मित्तल, सेक्रटरी, रामप्रास्था सिटी
विज्ञापन



डीजी सेट के सहारे रहने से बिजली का बिल चार गुना तक बढ़ जाता है। समस्या का स्रोत अभी तक पता नहीं चल पाया है। निवासियों को राहत देने के लिए डीएचबीवीएन और बिल्डर को मिलकर इसका स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।- दिनेश, प्रधान, द आर्टियम
विज्ञापन


-
जैसे ही सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बाधित हुई, बिल्डर ने तुरंत जांच कराकर डीएचबीवीएन को अवगत कराया। जांच में पाया गया कि डीएचबीवीएन की लाइन में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या नहीं थी। - मनीष, एसडीओ, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें