फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एटीएस सोसाइटी में 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-109 की एटीएस टूरमलाइन सोसाइटी में शनिवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। निवासियों के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे से बिजली बाधित हो गई थी, जिससे पूरे दिन उन्हें डीजल जनरेटर (डीजी) पर निर्भर रहना पड़ा। शुरुआत में डीएचबीवीएन के फीडर में ब्रेकडाउन की वजह से बिजली सप्लाई रुकी लेकिन दोपहर में सोसाइटी की अंदर लाइन में भी फॉल्ट आ गया। इस कारण शाम तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। तेज गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से बुजुर्गों और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोसाइटी के निवासी संजय अग्रवाल ने बताया कि डीजी पर निर्भर रहने से प्रति यूनिट चार गुना चुकाना पड़ता है। सुबह 5 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित थी, 12 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

वर्जन
डीएचबीवीएन के फीडर पर सुबह ब्रेकडाउन हुआ था, जिसे कर्मचारियों ने शीघ्र ही ठीक कर दिया था। इसके बाद की बिजली समस्या सोसाइटी के अंदर लाइन में फॉल्ट के कारण रही। -विक्रम, एसडीओ, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें