फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन दिन से बिजली गुल, सोसाइटी के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। सेक्टर-95 स्थित सिद्धार्थ एनसीआर वन सोसाइटी में पिछले तीन दिन से बिजली नहीं होने के कारण निवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से बिजली का बिल जमा नहीं कराया गया, जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर कई बार बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि बिल जमा नहीं होने के कारण ही पिछले तीन दिन से सोसाइटी में बिजली की आपूर्ति बंद है। इससे लोगों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। लोगों ने कहा मेंटनेंस देने के बाद भी सोसाइटी में समस्या बनी हुई है। निवासियों ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण लिफ्ट, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। खासकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी निवासी रवि त्रिवेदी, संजीव, निशांत, विनीत सहित अन्य लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई है। इसके अलावा बिजली निगम में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। निवासियों ने संबंधित विभाग और बिल्डर प्रबंधन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें