फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डाकखाना चौक पर बैरिकेडिंग से सदर बाजार जाने में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। न्यू रेलवे रोड स्थित डाकखाना चौक पर दोबारा बैरिकेड लगाए जाने से लोगों को सदर बाजार जाने में परेशानी हो रही है। पहले यहां कंकरीट के बैरिकेड लगे हुए थे। इससे बाजार जाने वाले लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत होती थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेड हटाकर लोहे की पाइप लगाई थी। इससे पैदल लोग आसानी से सड़क पार कर सदर बाजार पहुंच रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब दोबारा यहां कंकरीट के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। इससे लोगों को सदर बाजार जाने के लिए चौक की ओर से घूमकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार किशन पंडित, जितेंद्र, खेमचंद्र, विश्राम और बिट्टू ने बताया कि पहले लोहे की पाइप लगाए जाने से लोगों को बाजार जाने में सुविधा हो गई थी। अब दोबारा कंकरीट का बैरिकेड लगा दिए जाने से पैदल आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि बैरिकेड को फिर से खोला जाए या लोगों के लिए सुरक्षित पैदल रास्ता उपलब्ध कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें