फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आंधी और तकनीकी फॉल्ट से घंटों बत्ती गुल, कई सोसाइटियों में मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों से बचने के लिए एहतियातन बिजली काट दी, आंधी के बाद की बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में सोमवार शाम आई तेज आंधी और विभिन्न तकनीकी खामियों के कारण शहर के बड़े हिस्से में बिजली संकट गहरा गया। बिजली निगम ने आंधी के दौरान तारों के टूटने और हादसों से बचने के लिए एहतियातन बिजली काट दी, जिसे आंधी थामने के बाद बहाल किया गया। हालांकि, कई इलाकों में फॉल्ट के कारण लोगों को घंटों बिना बिजली के रहना पड़ा।
सिविल लाइंस में फीडर ब्रेकडाउन होने से ओल्ड ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक करीब तीन घंटे बिजली ठप रही। इसके अलावा, रविवार रात को भी शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में 3 से 4 घंटे तक कटौती दर्ज की गई। बिजली निगम के आंकड़ों के मुताबिक, सर्किल-2 के 11 केवी इंडस्ट्री नंबर-1 फीडर में कंडक्टर टूटने से औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में करीब पौने तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-107 सब-स्टेशन से जुड़ी लाइन में केबल डैमेज होने के कारण कई ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों और गांवों में रात 12:47 से सुबह 3:35 बजे तक ब्लैकआउट रहा। सेक्टर-99ए और सेक्टर-103 की हीरो होम्स सोसाइटी में भी सोमवार दोपहर से केबल फॉल्ट के चलते लोग परेशान रहे। न्यू पालम विहार के एसडीओ विक्रम सिंह परमार ने कहा कि आंधी रुकते ही फीडर चालू कर दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें