गुरुग्राम। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशंस वर्कर यूनियन की सुशांत लोक सब यूनिट के कर्मियों ने शुक्रवार को सब यूनिट प्रधान संदीप सिवाच की अध्यक्षता में धरना दिया। मंच का संचालन सब यूनिट सचिव मनदीप ने किया।
सब यूनिट प्रधान संदीप सिवाच ने कहा कि मांगों को लेकर और सुशांत लोक उपमंडल अधिकारी के खिलाफ सब यूनिट पर कर्मचारियों ने धरना दिया है। प्रदर्शनकारियों ने बिजली निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मियाें ने कर्मचारियों पर नाजायज दबाव बनाने, बेबुनियाद कार्रवाई और बेबुनियाद चार्जशीट का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। धरने में मुख्य रूप से यूनियन के राज्य सचिव सुशील शर्मा, गुरुग्राम सर्कल सचिव अमरजीत जाखड़, गुरुग्राम यूनिट सचिव विनोद, खजांची विनोद, अनिल व विरेंद्र नरवाल मौजूद रहे। संवाद