फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मार्केट की सड़कों पर बने हैं गड्ढे, व्यापार पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव के कारण दुकानों तक आने में कतराते हैं ग्राहक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी के भड़ाना चौक के पास व्यापारियों को खराब सड़क, जलभराव और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मार्केट की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जलभराव भी आम समस्या है और स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। जिसके कारण ग्राहकों को मार्केट तक पहुंचने में बेहद मशक्कत करनी पड़ती है। इसके कारण ग्राहक मार्केट में आने से भी बचने लगे हैं। ये बातें बुधवार को मार्केट के व्यापारियों ने संवाद कार्यक्रम में रखीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।
विज्ञापन




अभिषेक श्रीवास्तव , मयंक वर्मा, सूरज भारती, संजय, अशोक व अन्य लोगों ने बताया कि यहां जलभराव की समस्या मुख्य है। जलभराव के कारण दुकान तक आने में ग्राहकों को बेहद परेशानी होती है। लाइट खराब होने के कारण रात में सड़क के लंबे हिस्से पर अंधेरा फैला हुआ नजर आता है। यदि लाइट को सही कर दिया जाए तो व्यापारियों को फायदा होगा।
विज्ञापन



उद्यमियों से बातचीत



जलभराव की समस्या बेहद गंभीर है, इससे वाहनों के आने और जाने में बेहद परेशानी होती है। - संजय, व्यापारी



लाइट की समस्या भी बनी हुई है। इससे ग्राहकों को मार्केट तक पहुंचने में परेशानी होती है। -अभिषेक श्रीवास्तव, व्यापारी



मार्केट की सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। लोग दुकान तक आने में कतराते हैं। इससे व्यापार पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है। - मयंक वर्मा, व्यापारी


लाइटें नहीं होने के कारण रात में अंधेरा हो जाता है। जिससे हादसे की आशंका रहती है। - अशोक, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें