फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: झाड़ियों में मृत मिले बच्चे के शव का आज पोस्टमार्टम होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप...
विज्ञापन

- पोस्टमॉर्टम के बाद नगर निगम को सौंपा जाएगा शव, मृत बच्चे के बारे में नहीं मिल सकी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को उदयपुरी गांव के पास के केएमपी की ग्रीन बेल्ट में मिले बच्चे के शव की पहचान रविवार को भी नहीं हो सकी। सोमवार को पोस्टमॉर्टम होने की संभावना है। उसके बाद दाह संस्कार के लिए शव नगर निगम गुरुग्राम को सौंपा जाएगा।
दूसरी तरफ पुलिस गुरुग्राम, नूंह, पलवल, झज्जर, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ में लापता बच्चों की जानकारी जुटा रही है। अब तक पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्चे की किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद धड़ फेंक दिया गया है। आशंका है कि इस हत्या का संबंध जादू-टोने से भी हो सकता है। बच्चे के शरीर के हिस्से नूंह जिले की सीमा से गुरुग्राम सीमा के करीब 30-40 मीटर अंदर मिले थे। दोनों हाथ और एक पैर अब तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस की कई टीमें मामले की गहनता से छानबीन में लगी हैं। बच्चे की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। -सुखबीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (पटौदी), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें