फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी में शुरू होगी पोस्टमार्टम सुविधा, नहीं जाना पड़ेगा गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च के पहले सप्ताह तक सुविधा शुरू होने की संभावना
विज्ञापन

प्रेमचंद पालमी
पटौदी। पटौदी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। अब किसी भी हादसे या अप्रिय घटना की स्थिति में पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम नहीं जाना पड़ेगा। उपमंडल नागरिक अस्पताल, पटौदी में मोर्चरी ब्लॉक बनकर तैयार हो गया है। संभावना है कि फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह से यहां पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू हो जाएगी।


अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि सरकार से पोस्टमार्टम की अनुमति मिल चुकी है। प्रक्रिया शुरू करने से पहले सहायक स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। सुविधा शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि अब तक पटौदी थाना, बिलासपुर थाना और फर्रुखनगर थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों में पोस्टमार्टम के लिए शवों को गुरुग्राम भेजना पड़ता था, जिससे परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब पटौदी में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

अस्पताल परिसर में बनाए गए नए मोर्चरी ब्लॉक में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां फ्रिजर में एक साथ छह शव सुरक्षित रखे जा सकते हैं। साथ ही डेड बॉडी प्रिजर्वेशन रूम में चार और शव रखने के लिए अलग चैंबर बनाए गए हैं। गली-सड़ी अवस्था में मिले शवों के लिए ओपन मोर्चरी प्लेटफॉर्म रूम की भी व्यवस्था की गई है, ताकि आवश्यकता पडने पर उसका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन


मोर्चरी ब्लॉक में रिसेप्शन केबिन, रिकॉर्ड रूम, डॉक्टर ड्यूटी रूम और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। प्रशासन का कहना है कि इस नई व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया भी अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें