सोसाइटी में ग्रीन एरिया की कमी, क्रिड्स जोन की खराब स्थिति से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-106 स्थित पारस ड्यूज सोसाइटी में करोड़ों का फ्लैट होने के बावजूद निकासी द्वार के पास सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। वहीं, सोसाइटी में ग्रीन एरिया की कमी, क्रिड्स जोन की खराब स्थिति से लोग परेशान हैं। इससे लोगों को आवाजाही, छोटे बच्चों को साइकिल या गाड़ी चालने में परेशानी हो रही है। किड्स जोन में कई जगह मिट्टी है, जिसकी वजह से बच्चों को खेलने में दिक्कत होती है। इन समस्याओं के बारे में कई बार बिल्डर को अवगत कराया गया है लेकिन इसका सुधार नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से मेंटेनेंस चार्ज भी बढ़ा दिया है। वहीं, जब लोग मेंटेनेंस चार्ज का हिसाब मांगते हैं तो उन्हें नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि क्रिड्स जोन की खराब, ग्रीन एरिया और निकासी गेट के पास एक छोटा से पेंच वर्क जैसे काम भी बिल्डर नहीं करवा पा रहा है।
-
चार्ज पूरा, सुविधाएं अधूरीं
निकासी गेट के पास की सड़क पहले बिल्कुल ठीक थी लेकिन पिछले कुछ महीनों में यह काफी खराब हो गई है। कई बार बिल्डर से मरम्मत की मांग की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। -गजेंद्र गिरी, सचिव
मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने के बावजूद छोटी-सी मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना आने-जाने में दिक्कत हो रही है। -सुरिंदर वशिष्ठ, सोसाइटी, निवासी
बार-बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। निकासी गेट के पास गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। -वर्षा, सोसाइटी, निवासी
मेंटेनेंस के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सड़क की हालत देखकर लगता है कि किसी को इसकी जिम्मेदारी ही नहीं है। -सौरभ, सोसाइटी, निवासी