- सोमवार शाम की बजाय मंगलवार सुबह गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अजमेर से जम्मू तवी के मध्य चलने वाली पूजा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन देरी से होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। पूजा एक्सप्रेस ट्रेन-12413 बीते सोमवार को शाम 8.34 बजे की बजाय नौ घंटे देरी से मंगलवार की सुबह 5.32 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंची। लंबी दूरी की अन्य कई ट्रेनों का संचालन भी धुंध व कोहरे के कारण देरी से हो रहा है। पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से लोग भी समय पर कार्यालय व ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
अजमेर से जम्मू तवी जाने वाली पूजा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-12413 बीते सोमवार की शाम 8.34 बजे की बजाय नौ घंटे की देरी से मंगलवार की सुबह 5.32 गुड़गांव पहुंची। वहीं, पूजा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-12414 (जम्मू तवी से अजमेर) अपने निर्धारित समय सुबह 5.01 बजे से 5 घंटे 20 मिनट देरी से 10.22 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंची। अजमेर से चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन-20977 सोमवार की सुबह अपने निर्धारित समय 11.04 बजे की अपेक्षा एक घंटा 49 मिनट देरी से दोपहर 12.53 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंची।
रेवाड़ी से दिल्ली की ओर ट्रेन नंबर-12915 आश्रम एक्सप्रेस 41 मिनट की देरी से, ट्रेन नंबर-19031 योगा एक्सप्रेस 24 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर-22996 मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 39 मिनट की देरी से, ट्रेन नंबर-14088 रूणिचा एक्सप्रेस 21 मिनट की देरी से, ट्रेन नंबर-14029 दिल्ली एक्सप्रेस 18 मिनट की देरी से गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंची।
वहीं, दिल्ली से रेवाड़ी की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर-14030 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 42 मिनट की देरी से, ट्रेन नंबर-15014 रानीखेत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 5.21 बजे की बजाय 34 मिनट देरी से गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंची। चंडीगढ़ से अजमेर वंदे भारत ट्रेन-20978 बीते सोमवार की शाम अपने निर्धारित समय 6.50 बजे की अपेक्षा एक घंटा 24 मिनट देरी से शाम 8.14 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंची।