फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लू की चपेट में पुलिसकर्मी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नेचर टावर के पास ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, इमरजेंसी वार्ड पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में लू की चपेट में आने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी बलवीर को भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम सिग्नेचर टावर के पास ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। बलवीर ने बताया कि तेज गर्मी और लगातार धूप में ड्यूटी करने के कारण उनकी हालत खराब हो गई।

शुक्रवार रात से उनकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते शनिवार को भी उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जिले में इस सीजन में लू का यह दूसरा मामला सामने आया है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों सहित बाहरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

-
लू से प्रभावित मरीजों के लिए बनाया वार्ड
नागरिक अस्पताल में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी में भी लगातार मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण खासतौर पर शाम के समय लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। गंभीर हालत वाले मरीजों को तुरंत विशेष वार्ड में भर्ती कर निगरानी में रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
गर्मी का असर तेज, बढ़े लू और पेट संबंधी मरीज
अस्पताल की ओपीडी में धूप लगने और बाहर का खाना खाने से तबीयत बिगड़ने के बाद रोजाना 25 से 30 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। वहीं, अब तक करीब लू प्रभावित 10 मरीज उपचार के लिए अस्पताल आ चुके हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

-
नागरिक अस्पताल में लू से निपटने के लिए विशेष वार्ड तैयार किया गया है। गंभीर मरीजों को तुरंत भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हर वार्ड में ओआरएस की सुविधा की गई है। -डाॅ. लोकवीर, स्वास्थ्य विभाग, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें