फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एटीएम से छेड़छाड़ होते ही पुलिस पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में एटीएम सुरक्षा की पायलट परियोजना शुरू गुरुग्राम के भी 10 एटीएम मशीनें शामिल
विज्ञापन

नंबर गेम - 240 एटीएम से की जा रही शुरुआत

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस ने एटीएम सुरक्षा के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है। इसके तहत एटीएम से छेड़छाड़ होने पर पुलिस को तुरंत चेतावनी मिलेगी। पहले चरण के तहत यह व्यवस्था अगले सप्ताह से गुरुग्राम के भी 10 एटीएम पर लागू होगी।
एटीएम में लगे सेंसर आठ तरह की सुरक्षा चेतावनियां देंगे। इनमें आग लगने, स्क्रीन तोड़ने या एटीएम उखाड़ने की कोशिश शामिल है। गैस कटर से काटने या जबरन खोलने पर भी चेतावनी मिलेगी। कंपन सेंसर भी तोड़फोड़ पर सक्रिय होंगे। चेतावनी मिलते ही डायल 112 नियंत्रण कक्ष को स्थान के साथ सूचना पहुंचेगी। इसके बाद पुलिस दल 5 से 7 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचेंगे। गंभीर चेतावनियों पर डीसीपी या एसीपी स्तर के अधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा। इससे त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशव्यापी विस्तार
हरियाणा पुलिस यह सुरक्षा व्यवस्था प्रदेश के सभी 23 जिलों में लागू करेगी। इसमें 1600 से अधिक ऐसे एटीएम शामिल हैं जहां सुरक्षा गार्ड नहीं होते। इन एटीएम का प्रबंधन निजी कंपनियां करती हैं। पहले चरण में लगभग 240 एटीएम मशीनों पर यह सुरक्षा लागू होगी। पुलिस ने इस परियोजना के लिए हिताची कंपनी के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें