सोहना। नगर परिषद की डोर टू डोर कचरा उठाने वाली मुनीफ अहमद एजेंसी ने लोगों को खुले में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक किया। मंगलवार को टीम ने 21 वार्डों में अभियान चलाया। अग्रसैन चौक पर राहगीरों को खुले में कचरा फेंकने से होने वाली बीमारियों और दूषित वातावरण के बारे में बताया गया। टीम ने नागरिकों से अपना कचरा एजेंसी के वाहन में ही डालने का आग्रह किया। संवाद