फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना एलिवेटेड पर कार की टक्कर से ऑटो पलटा , छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। गांव भोंडसी में सरकारी स्कूल के पास एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे वह पलट गया। टक्कर में छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल छात्रा के परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कृष्णा कालोनी निवासी पलक ने शिकायत में बताया कि वह मंगलम यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। सोमवार को अपनी सहेलियों के साथ घर ऑटो से आ रही थी। छात्रा ने बताया कि जब हमने भोंडसी के पास टोल पार कर लिया और एलिवेटेड रोड पर चढ़े, इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आई एक गाड़ी ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। इससे उसमें बैठीं तीन सवारियां घायल हो गईं। ऑटो में बैठी छात्रा पलक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा अन्य घायल बिहार निवासी डबलू कुमार और नूंह निवासी राम लखन का इलाज सोहना सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें