फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की पुलिस ने बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान कावड़ियों की सुरक्षा, यातायात की सुचारू संचालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे गश्त के लिए 75 ईआरवी, 31 पीसीआर और 124 राइडर्स तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। आगामी एक-दो दिन में कांवड़िया यहां पहुंचने शुरू हो जाएंगे। सड़क पर चलने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने भी कड़े इंतजाम कर लिए हैं। कांवड़ियों के उपयोग किए जाने वाले सभी संभावित मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कांवड़ यात्रा के लिए स्थानीय पुलिस के अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक समर्पित लेन भी आरक्षित कांवड़ियों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी ना आए और यातायात भी प्रभावित ना हो, इसके लिए सभी मुख्य मार्गों पर कांवड़ तीर्थयात्रियों के लिए एक अलग पैदल मार्ग बनाया जाएगा।
----
तय दूरी पर होंगे शिविर:
व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिविर के आयोजकों को राजमार्गों पर मुख्य मार्ग से कम से कम 100 फीट की दूरी पर और आंतरिक सडक़ों पर कैरिजवे से 50 फीट की दूरी पर शिविर स्थापित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्हें धीमी आवाज में लाउडस्पीकरों का उपयोग/संचालन करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि आस-पास रहने वाले लोगों को कम से कम परेशानी हो। जिला प्रशासन से अपेक्षित अनुमति होने के बाद ही लाउडस्पीकर लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

----
आपातकाल के लिए एंबुलेंस, क्रेन व दमकल वाहन तैनात:
कांवड़ियों की यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के लिए एंबुलेंस, क्रेन और दमकल वाहनों को महत्वपूर्ण बिंदुओं पर तैनात किया जाएगा। यातायात व्यवधान को कम करने और तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे गश्त के लिए 75 ईआरवी, 31 पीसीआर और 124 राइडर्स तैनात किए गए हैं।
----
डीसीपी ट्रैफिक ने लेन बनाने को लिखा है पत्र:
पुलिस की ओर से जिन पांच रूट का निर्धारण किया गया है। वहां पर अलग से लेन बनाने का जिम्मा, एनएचआईए, एचएसआईआईडीसी, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के पास है। डीसीपी ट्रैफिक आर एस तोमर ने सभी संबधित विभागों को पत्र लिख कर अपने सीमा में आने वाली सड़क पर लेन बनाने को कहा है। माना जा रहा है कि एक या दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। - आरएस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।
विज्ञापन

----
मयंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें