फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OYO Founder Father Died: साढ़े तीन फीट की रेलिंग से गिरना शक का कारण, पुलिस ढूंढ रही इन सवालों के जवाब

Sat, 11 Mar 2023 10:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

पुलिस के मुताबिक परिवार वालों के दुख और उनको पहुंचे सदमे को देखते हुए बयान की कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस ने सोसाइटी के कुछ सुरक्षा कर्मी और निवासियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
गुरुग्राम सेक्टर 54 स्थित डीएलएफ की द क्रेस्ट सोसायटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। साढ़े तीन फीट की रेलिंग लगी होने के बाद भी 20वीं मंजिल से गिरना पुलिस जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है। शनिवार को पुलिस रमेश अग्रवाल के परिवार वालों के बयान तो नहीं कर सकी लेकिन सोसाइटी के कुछ लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन

रमेश अग्रवाल (65) की शुक्रवार को अपने अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत के मामले में शनिवार को पुलिस की टीम पूछताछ के लिए डीएलएफ फेज-4 स्थित उनके घर द क्रेस्ट कंडोमिनियम पहुंची। 

पुलिस के मुताबिक परिवार वालों के दुख और उनको पहुंचे सदमे को देखते हुए बयान की कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस ने सोसाइटी के कुछ सुरक्षा कर्मी और निवासियों से पूछताछ की। यह भी जानकारी जुटाई कि सोसाइटी में इस तरह किसी के गिरने की पहले तो कोई घटना नहीं हुई है। 

पुलिस ने वहीं के एक सिविल इंजीनियर से यह भी जानने का प्रयास किया कि इतनी ऊंचाई की रेलिंग लगे होने पर क्या कोई व्यक्ति हादसे का शिकार हो सकता है? इसके साथ ही पुलिस ने 20वीं मंजिल का वह स्थान जहां से रमेश अग्रवाल के गिरने की बात कही जा रही है और नीचे वह जगह जहां पर वह गिरे थे, दोनों स्थानों के कोण की माप भी ली है। 

पुलिस जानना चाहती है कि अगर 20वीं मंजिल की ऊंचाई से कोई 65-70 किलो भार की वस्तु सामान्य रूप से गिरे तो क्या उसके गिरने का स्थान वही होगा? थाना पुलिस के मुताबिक यह भी बिंदु अभी जांच का विषय हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही रितेश अग्रवाल की शादी हुई थी। जांच का विषय यह भी है कि शादी के तीन बाद ही ऐसा बड़ा हादसा कैसे हो गया। परिजनों की तरफ से कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें