फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कॉर्पियो और थार का पता नहीं लगा पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में थार से स्कॉर्पियो को खींचकर ले गए थे आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को घर के बाहर से चोरी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी के बारे में पुलिस चार दिन बाद भी कोई पता नहीं लगा पाई है। पुलिस घटनास्थल और शहर की कई सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। जांच में सामने आया है कि जिस थार से स्कॉर्पियो को खींचकर ले जाया गया था, उस पर नंबर प्लेट स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही।
स्कॉर्पियो के मालिक मोहित जतराणा ने शुक्रवार को शिवाजी नगर थाने में उनकी गाड़ी चोरी होने की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह वे उठे तो उनके घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं मिली थी। जब मोहित ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि बृहस्पतिवार रात 3 बजे एक युवक स्कॉर्पियो को खोलने का प्रयास कर रहा था। स्कॉर्पियो को खोलने में युवक कामयाब तो हो जाता है, लेकिन वह गाड़ी को स्टार्ट नहीं कर पाता। जब स्टार्ट नहीं हुई तो युवक ने अपने साथी को कॉल करके बुलाया। उसका साथी सफेद रंग की थार को लेकर आया और स्कॉर्पियो को टोचन बेल्ट से थार के पीछे बांधकर खींचकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर थार गाड़ी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी तौर पर कुछ इनपुट मिले हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की अन्य एंगल से भी जांच जा रही है कि यह चोरी का मामला है या फिर गाड़ी ले जाने की कोई अन्य वजह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें