- थाने में रिकॉर्ड के रखरखाव, कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए आदेश
गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त विकास ने बुधवार की रात थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को आदेश दिया कि जनता की समस्या का जल्द समाधान करने व क्षेत्र में सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा थाना प्रभारी को थाने के कर्मचारियों की दैनिक कार्य करने व अन्य गतिविधि के लिए एक रजिस्टर मेंनटेन करने के भी आदेश दिए।
पुलिस आयुक्त ने रात के समय थाना में आए शिकायतकर्ताओं से भी बातचीत की और पुलिस के कार्यों का फीडबैक लिया। पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस थाने में मौजूद कर्मचारियों से उनकी दिनचर्या व काम करने के तरीके के बारे में जायजा लिया व उनके द्वारा किए कार्य के बारे में पूछा।