फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: दिल्ली का कूड़ा गुरुग्राम में डालने वाला नेटवर्क पकड़ा, पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 07:40 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कूड़ा ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे सात वाहन बरामद किए हैं। अब इन वाहनों के मालिकों और ट्रांसपोर्टरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से अवैध रूप से कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक कचरा गुरुग्राम लाकर खपाने वाले नेटवर्क के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कूड़ा ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे सात वाहन बरामद किए गए हैं। इनमें कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य वाहन शामिल हैं। मामले में बजघेड़ा थाने में दो, उद्योग विहार और राजेंद्र पार्क थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दिल्ली से गुरुग्राम में अवैध रूप से कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक कचरा लाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर पूछताछ की गई और कूड़ा गुरुग्राम लाने की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दो दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समीक्षा बैठक में दिल्ली से आने वाले कूड़े पर रोक लगाने की बात कही थी। 

वाहन मालिक भी जांच के घेरे में
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कूड़ा ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे सात वाहन बरामद किए हैं। अब इन वाहनों के मालिकों और ट्रांसपोर्टरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में किसी वाहन मालिक या ट्रांसपोर्टर की इस अवैध गतिविधि में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में कुल चार अभियोग दर्ज किए हैं। इनमें पुलिस थाना बजघेड़ा में दो, उद्योग विहार में एक और राजेंद्र पार्क थाने में एक अभियोग शामिल है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस कूड़ा लाने वाले वाहनों, उनके मालिकों, ट्रांसपोर्टरों और कूड़े से प्लास्टिक अलग करने के ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें