फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहौल, एमजी रोड और कापड़ीवास बॉर्डर पर पुलिस का सख्त पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करने की घोषणा के बावजूद जिले की सीमा में अब तक बाहरी राज्यों से किसानों का एक भी जत्था नहीं पहुंचा है। वहीं, मंगलवार को भी जिले के किसान व सामाजिक समेत श्रमिक संगठनों की तरफ से कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया गया। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार को भी सरहौल व एमजी रोड दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। वहीं, कापड़ीवास बॉर्डर पर अब पुलिस की पहरेदारी और भी सख्त हो गई है। जिले की सीमा में प्रवेश का एक मुख्य मार्ग होने के कारण कापड़ीवास बॉर्डर पर पुलिस कर्मी दिनरात पहरा दे रहे हैं। वहीं, झज्जर, रेवाड़ी व पलवल जिलों की सीमाओं पर भी पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में किसान आंदोलन को लेकर चाहे जो स्थिति हो, लेकिन जिले में अब तक हालात सामान्य ही रहे हैं।
यातायात व्यवस्था सामान्य रही
राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की तरफ से भी मंगलवार को किसी भी तरह का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। वहीं स्थिति सामान्य होने के कारण सरहौल व एमजी रोड स्थित दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर मंगलवार को भी यातायात व्यवस्था सामान्य रही। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को तो किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। बावजूद इसके किसान संगठनों के ऐलान के मद्देनजर जिले की पुलिस दिनभर सतर्क रही। हाईवे पर विभिन्न स्थानों के अलावा जिले में प्रवेश करने वाली सभी सड़कों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। हालांकि, भारी वाहन चालकों को काफी पूछताछ के बाद ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश दिया गया। खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें