फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक की हत्या मामले में मारपीट करने वाले युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभावित ठिकानों पर दी जा रही दबिश, परिजनों ने जल्द गिरफ्तारी करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना के अंतर्गत खंडेवला गांव में मारपीट से घायल युवक विनित की उपचार के दौरान मौत मामले में पुलिस चारों आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, मृत युवक के परिजन भी पुलिस से आरोपी युवकों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं कि 17 जनवरी को खंडेवला गांव निवासी विनित के साथ गांव के ही सागर, कपिल, सागर व जोगेंद्र ने विनित के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मारपीट संबंधित धाराओं के तहत फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। विनित की मौत के बाद पुलिस ने एफआईआर में हत्या संबंधी धाराएं जोड़ दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र ने बताया कि विनित के साथ मारपीट मामले में नामजद चारों युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों उनकी तलाश कर रही हैं। इस मामले में अन्य कोई व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें