फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुजुर्ग दंपती को घर में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर भाई व भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना के अंतर्गत एनएसजी मंडी गांव में 20 जनवरी को एक बुजुर्ग दंपती के घर के गेट पर ताला लगाकर उनको घर के अंदर बंद कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर मानेसर थाना में उसके भाई व भतीजे के खिलाफ धारा 127(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एनएसजी मंडी गांव निवासी सहीपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 200 गज का प्लॉट है। इसमें 100 गज में उसने मकान बनाया हुआ है। 20 जनवरी को जब सहीपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद थे तो उनके भाई आनंदपाल व भतीजे प्रवीण ने मकान के गेट पर ताला लगा दिया व बिजली सप्लाई बंद कर दी। जब सहीपाल ने टोका तो उनके साथ बदतमीजी करते हुए हथौड़ी मारने की धमकी दी। सहीपाल की पत्नी ने जब अपने बेटे को कॉल करके बताया तो उसने पुलिस को सूचना दी। बाद में सहीपाल के भतीजे ने गेट का ताला खोला। बुजुर्ग सहीराम का आरोप है कि वे पिछले काफी समय से बीमार हैं, ऐसे में उनके भाई व भतीजे ने परेशान करने व मेडिकल सुविधा से वंचित करने के लिए घर के गेट पर ताला लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की ली है। जल्द ही नामजद आनंदपाल व प्रवीन को जांच में शामिल करके बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें