फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्लब में पुलिस और आबकारी विभाग की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
25 बोतल बीयर व चार बोतल अवैध शराब मिली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बादशाहपुर यशवंत यादव के नेतृत्व में 8 मई की रात को एलीट क्लब सेक्टर-66 में दबिश दी गई। सेक्टर-65 थाने की पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। दबिश के दौरान क्लब में 25 बोतल बीयर व चार बोतल अवैध शराब मिली। इनके बारे में क्लब मैनेजर कोई लाइसेंस व परमिट उपलब्ध नहीं करवा सका।
एलीट क्लब सेक्टर-66 में अवैध शराब रखने पर क्लब मैनेजर के खिलाफ सेक्टर-65 थाने में आबकारी अधिनियम संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब संचालक को गिरफ्तार किया है। क्लब संचालक की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी उदित बंसल (30) के रूप में हुई है। 8 मई की रात को ही पुलिस ने सेक्टर-58 स्थित एक बार में तेज आवाज में डीजे बजाए जाने पर कार्रवाई की। पूछताछ में बार मालिक द्वारा तेज आवाज के बारे में कोई वैध लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने मौके से एक एमप्लीफायर (म्यूजिक ऑपरेट मशीन) और दो साउंड स्पीकर बरामद किए। मामले में बार मालिक अनुज निवासी गुरुग्राम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्वनि प्रदूषण संबंधी गतिविधियों में निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में क्लब व बार की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें