फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: नूंह में बने यूनिवर्सिटी... यहां विकास कोसो दूर, युवाओं से चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 30 Sep 2024 01:56 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह/गुरुग्राम

सार

सत्ता का संग्राम कांर्यक्रम के तहत अमर उजाला टीम सोमवार को नूंह पहुंची। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए।
विज्ञापन
सत्ता के संग्राम में युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को नूंह में पहुंचा। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर में युवाओं से मुद्दों पर चर्चा की। आखिर नूंह के युवाओं के दिल में क्या है, नूंह के विकास को लेकर युवा क्या चाहते हैं। एक युवा ने चर्चा के दौरान सबसे पहले शिक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि नूंह में एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। जिससे युवाओं को परेशानी होती है। बाहर लोगों से मारपीट होती है। हमारे यहां पर सरकार विश्वविद्यालय होना चाहिए। 
विज्ञापन


एक अन्य युवक ने चर्चा में कहा कि सरकार को यहां पर शिक्षा का विकास करना चाहिए। यहां यूनिवर्सिटी तो होनी ही चाहिए। वहीं एक मुस्लिम युवती ने चर्चा के दौरान कहा कि यहां पर विश्वविद्यालय की तो जरूरत है ही वहीं मेडिकल लाइन से संबंधित कुछ भी नहीं है। स्वास्थ्य की सुविधा होनी चाहिए। यहां पर सुरक्षा बहुत अच्छी है। युवाओं से वोट देने की बात पर कहा कि यहां पर शिक्षा में लोग पिछड़े हुए हैं। यहां पर तीनों नेताओं को दबदबा है। 

पहली बार वोट डालने वाले वोटरों से पूछा कि पहले बार वोट डालेंगे तो क्या यादगार होना चाहिए। तो उन्होंने कहा कि सोच समझकर वोट डालेंगे। यहां पर सड़कों की हालत खराब है। हर दिन पांच से छह दुर्घटनाएं होती हैं। विकास के मुद्दे पर अन्य युवक ने कहा कि विकास में नूंह पिछड़ा हुआ है। यहां कोई भी सरकार आती है तो काम नहीं करता है। यहां मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं है। अभी तक हमारी सरकार ने एक बात भी नहीं सुनी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें