फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएफ फेज-1 में प्लाटों के नहीं बढ़ेंगे कलेक्टर रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला प्रशासन का डीएलएफ फेज-1 और इंडस्ट्रीयल एरिया में कलेक्टर (सर्किल) रेट नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव है। इन इलाकों में पिछले साल के सर्किल रेट पर स्टांप ड्यूटी लगाकर ही रजिस्ट्री करा सकेंगे। लेकिन मल्टी स्टोरी के फ्लोर एरिया में सर्किल रेट बढ़ने की वजह से रजिस्ट्री महंगी हो जाएंगी। सिविल लाइन इलाके में सर्किल रेट नहीं बढ़ेंगे। इस क्षेत्र के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन

इन प्रस्तावित रेटों पर 10 मार्च तक उपायुक्त के स्तर अंतिम रूप दिए जाने के संकेत मिले हैं। उसी के बाद प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिल जाएगी। जिसे एक अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा। अगले साल से नए सर्किल रेट एक जनवरी से 31 दिसंबर तक रहेंगे।
शहर के सेक्टर 15,27, 28,30,31, 32 ए, 39, 40,41, 42,43,45, 46, 50 से 57 सेक्टर तक की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की मल्टी स्टोरी में सर्किल रेट पांच हजार के स्थान पर सात हजार रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इसी तरह 58 से लेकर 63 और 63- ए तक के फ्लैट में 3500 के स्थान पर 5000 रुपये स्क्वायर फीट के रेट प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने हुडा और अन्य अधिकृत कॉलोनी में एक अप्रैल से फ्लैट आदि के फ्लोर एरिया सर्किल रेट में एक हजार रुपये स्क्वायर फीट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। यहां पर अब तक 5500 रुपये स्क्वायर फीट सर्किल रेट हैं। जो कि एक अप्रैल से 6500 रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। सैनी खेरा में आवासीय जमीन के रेट 20 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के स्थान 30 हजार रुपये वर्ग गज प्रस्तावित किए गए हैं।
क्षेत्रवार कृषि भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव
- नाथूपुर में प्रति एकड़ 2,22,61, 500 के स्थान पर 3,32,000,00 रुपये
-सिकंदरपुर में प्रति एकड़ 1,99,92,200 के स्थान पर 3,00,000,00 रुपये
-चक्करपुर में प्रति एकड़ 2,06,12,500 के स्थान पर 3,00,000,00 रुपये
-सिलोखेड़ में प्रति एकड़ 2,29,50,000 के स्थान पर 3,20,000,00 रुपये
कलेक्टर (सर्किल) रेट अभी प्रस्तावित हैं। लोगों से आपत्तियां ली जा रहीं हैं। पांच मार्च के बाद सभी की सहमति से इन प्रस्तावित रेट को अंतिम रूप प्रदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- यश गर्ग, डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें