फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतर डीएवी क्लस्टर योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 36 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। अंतर डीएवी क्लस्टर योग प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी टीम वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रौशन किया। इसके साथ ही योग आर्टिस्टिक स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने कुल 36 पदक जीते।

टीम स्पर्धा में अंडर-14 बालक वर्ग में अगम, श्रीमान, मानित, तविश और रचित ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में ध्रुव, लोविश, निर्भय, रुद्र और शौर्य तुतेजा विजेता रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में कर्मण्ये, मोहनिश, धीरन, प्रथम और मनन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


अंडर-14 बालिका वर्ग में आराध्या, ओजस्वी, प्रीति, अवनी और गिरिशा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में इशाना, अस्मी, मानवी, शुचिस्मिता और धृति ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में रुपाशी, ऋषिका, मानन्या, श्रेया और तन्वी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


योग आर्टिस्टिक प्रतियोगिता में भी डीएवी स्कूल का दबदबा देखने को मिला। अगम (कक्षा 7बी), ध्रुव (कक्षा 7ए), कर्मण्ये (कक्षा 11सी) और मानन्या (कक्षा 10सी) ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वहीं ओजस्वी (कक्षा 7बी) और धृति (कक्षा 9ए) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। कोच एवं रेफरी अजीत सोलंकी ने कहा कि सभी टीम वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ योग आर्टिस्टिक स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की योग शिक्षिका मंजू कुमारी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, संतुलन और लचीलापन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें