फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कुरुक्षेत्र में एक से तीन अगस्त तक आयोजित तीसरी कैडेट एवं जूनियर क्योरुगी ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम किए। गुरुग्राम स्पोर्ट्स क्लब एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में गुरुग्राम स्पोर्ट्स क्लब एसोसिएशन की ओर से 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें नौ बालिकाएं और 16 बालक शामिल थे। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत गुरुग्राम का नाम प्रदेशभर में रोशन हुआ। जूनियर बालक वर्ग के अंडर-51 किलोग्राम भार वर्ग में आरव यादव तथा कैडेट बालक वर्ग के अंडर-49 किलोग्राम भार वर्ग में नितिन ने स्वर्ण पदक जीतकर 16 से 21 अगस्त तक महाराष्ट्र के पुणे स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। अब दोनों खिलाड़ी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षकों की मेहनत और सुनियोजित प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही। बालिका टीम की कोच नियति चौधरी तथा बालक टीम के कोच पवन कुमार प्रजापति, शुभम कुमार, विमल कुमार, चारु वर्मा और योगेश कुमार ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट महेश चंद्र चतुर्वेदी और महासचिव मनोज कुमार राय ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और कोचों के समर्पण का परिणाम पूरे प्रदेश के सामने है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पुणे में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें