फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कराटे चैंपियनशिप में फर्रुखनगर के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। दिल्ली में शनिवार को आयोजित हुई इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में फर्रुखनगर के खिलाड़ियों ने काटा व कुमिते में डबल मेडल जीता। गोल्ड मेडल जीतने वालों में मनीष दक्ष, किडवाल ईशा, शगुन, विहान, अक्षय हर्षित, अद्रिता, हार्दिक एवं आव्या शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा 4 वर्षीय अबीर ने सिल्वर मेडल जीता है। काव्या अग्रवाल, हनीश मुशेदपुर, आगम, विहान, नैशा राय ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भारत सहित कई देशों ने भाग लिया। इसमें नेपाल, भूटान, बंग्लादेश, मलेशिया ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट कराटे एसोसिएशन के रैफरी कमिशन चेयरमैन एशियन जज राजू किडवाल ने बताया कि सभी बच्चों ने डबल इवेंट में अपनी मेहनत का जलवा बिखेरा है। अब ये बच्चे खेल कराटे चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं। चैंपियनशिप में कोच दुर्गेश, मनोज, कुलवंत, शबनम, तेजस किडवाल ने रोल प्ले किया और सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें